फतेहपुर/नि.सं.
अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सडक हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के सरांय साबा गांव निवासी पित्थू का 52 वर्षीय पुत्र गंगाराम रविवार की शाम साइकिल से बाजार जा रहा था। तभी वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार शहर क्षेत्र के नासेपीर मोहल्ला निवासी सूरज प्रसाद कन्नौजिया का 38 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार कन्नौजिया कल शाम मोटर साइकिल द्वारा रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने दोनो घायलों को आनन-फनन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।