खागा/फतेहपुर,संवाद सूत्र
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मौके पर रविवार को मां गौरा शिक्षा सदन विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। यहां विज्ञान के क्षेत्र में मेधा दिखाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों की ओर से विज्ञान विषय पर तैयार की गई प्रदर्शनी का प्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र गौरव ने अवलोकन किया। ऑनलाइन राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा प्रगति त्रिपाठी को प्रमाण पत्र दिया गया। इसरो में सेवाएं दे रहे, नगर निवासी वैज्ञानिक सुमित कुमार ने जरिए वीडियो कॉल से छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। अरुण निषाद, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राहुल मिश्र, अनिल गुप्त, अनुज साहू, गिरिजा सिंह, महिमा सिंह परिहार, आर्या गुप्ता, नरेंद्र सिंह आदि रहे। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने छात्रों को दिवस विशेष के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।