रायबरेली/विनोद यादव(गुड्डू)
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम देते जा रहे हैं। गुरुवार की रात हत्यारों ने एक सात वर्षीय बालक की हत्या कर शव घर के पीछे फेंक फरार हो गए। बालक का शव मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर के भगवंत नगर गांव में बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त गांव निवासी राम बिलास का सात वर्षीय पुत्र अरविंद गुरूवार की शाम माता पिता के साथ खेत जाने के लिए तैयार था, पिता के पीछे पीछे वह गांव के बाहर निकल गया तभी मां ने उसे घर पर रहने के लिए कह उसे रास्ते से लौटा दिया। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, खेत से लौटने के बाद घर पर बेटे अरविंद को न देख मां ने बेटियों से पूछा। परिवार के लोग बेटे अरविंद की खोज शुरू की तकरीबन 7.30 बजे घर के पीछे शौचालय के पास बालक का शव परिजनों को मिला, बेटे का शव देख परिवारजनों में कोहराम मच गया। मां रामा का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा बालक की हत्या कर शव घर के पीछे पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक बालक के गले में चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने गांव में किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात कही है।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023