प्रतापगढ़ संवाददाता
तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम तालाब में स्नान करने गए थे। हालांकि जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को मशक्कत के बाद तालाब के पानी से अचेत अवस्था में बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों परिवारों में गम का माहौल है। जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनयका गांव में लालमनि और सियाराम रहते हैं। लालमनि का नौ वर्षीय पुत्र जिग्नेश और सियाराम का नौ वर्षीय पुत्र शनी आपस में दोस्त थे। वे साथ खेलते थे। गिग्नेश और शनी सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे।
डाक्टरों ने मृत घोषित किया
बच्चों के डूबने की जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंचे। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय मल्लाहों की मदद से मशक्कत के बाद तालाब से गिग्नेश और शनी को ढूंढ निकाला। अचेतावस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ पहुंचे। वहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
Related Stories
May 14, 2021