
हुसैनगंज/फतेहपुर (संवाददाता),/
विकास खंड भिटौरा मे कृषि विभाग और ईश एग्रीटेक प्रा.लि.इंदौर द्वारा आयोजित नमामि गंगे योजना के तहत जैविक किसान मेला का फीता काटकर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने शुभारंभ किया। किसान भाईयो के बीच जैविक, प्राकृतिक खेती के लिए वैज्ञानिको ने प्रोत्साहित किया। उपकृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने किसानो को जैविक उत्पादन से आय बढाने की ओर किसानो का ध्यान आकृर्षित किया। उन्होंने मोटे अनाजो की खेती करने की सलाह दी। किसानो को कृषि विज्ञान केंद्र थरियाव के कृषि वैज्ञानिक डा.जितेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा.साधना वैश्य, कृषि वैज्ञानिक डा. शिवमंगल सिंह, पशु वैज्ञानिक डा.संजय कुमार पांडेय, प्रगतिशील किसान रमाकांत तिवारी, किसान वीरेंद्र यादव, संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर सूरज कुमार सरोज ने संबोधित कर प्रकृति प्रदत्त संसाधनो से जैविक खेती करने की सलाह दी। मंच का संचालन आलोक गौड़ ने किया।
प्रोजेक्ट हेड शुद्धात्म जैन ने कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान अखिलेश द्विवेदी, कृषि विभाग के शैलेंद्र सिंह, रबीश शुक्ला, हर्ष, प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर जितेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा आदि रहे।