
फतेहपुर, संवाददाता,/
प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भू आंकलन के जोड़ गांठ में लेखपाल की मुख्य भूमिका होती है। लोगो की जीवन भर की कमाई की जिम्मेदारी का सरकारी दस्तावेजों पर व्यवस्थित वा सुरक्षित रखना लेखपाल का ही उत्तरदायित्व होता है।
यदि किन्हीं परिस्थितियों के चलते लेखपाल की कलम इधर से उधर हो जाती है तो इसका खामियाजा जीवन भर किसी दूसरे परिवार को भुगतना पड़ता है। जिसके चलते नस्लें तबाह होने की कगार पर आ जाती हैं। यदि ऐसा प्रतीत हुवा तो क्षेत्रीय जनता ऐसे लेखपाल की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों तक देते हैं।
इसी कड़ी के चलते कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा दिनांक 26/10/2023 को सरकारी आदेश पारित किया गया जिसमे ग्राम मोहम्मदपुर गौती परगना-हथगाम तहसील-खागा, जिला-फतेहपुर के चकबन्दी लेखपाल अनुपम शिवहरे का है। जिनके विरुद्ध प्राप्त जन शिकायतों को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से ग्राम-मोहम्मदपुर गौती से ग्राम- शहर परगना-एकडला, तहसील-खागा जनपद फतेहपुर से स्थानान्तरित कर इनके स्थान पर देवेन्द्र कुमार चकबन्दी लेखपाल को ग्राम गढ़ा से ग्राम मोहम्मदपुर गौती में स्थानान्तरित किया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षमा करने योग्य नहीं होगी।
वहीं पीड़ित क्षेत्रीय जनता द्वारा आरोप है की लेखपाल अनुपम शिवहरे का ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद भी अपना क्षेत्र छोड़ने को तैयार नहीं है। अपने कार्य को पिछले ढर्रे की ही तरह अंजाम दे रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठने लाजिमी है की आखिर किसकी शय पर उच्च अधिकारियों का भी खौफ नहीं रहा साहब को। और उच्च अधिकारियों द्वारा लिखित जारी किए गए आदेश को दरकिनार रख कर अपने मनमानी ड्यूटी समय को गुजार रहें।