फतेहपुर/नि.सं.
केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आवास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गयी। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों व भाजपाईयों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अटल जी को अदभुत क्षमता का धनी बताया। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होने कहा कि भाजपा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह देश के सच्चे सपूत थे। अटल जी अदभुत क्षमता पत्रकार, कवि व विलक्षण प्रतिभा के साथ-साथ अजात शत्रु थे। उन्हें सभी जाति एवं वर्गों का सहयोग मिलता है। जिसकी बदौलत भाजपा ने केन्द्र में दो बार सरकार बनाई और स्व० अटल बिहारी बाजपेयी ने उसका नेतृत्व किया। उन्होने कहा कि उनके प्यार एवं स्नेह को जनता कभी नहीं भूलेगी। इस मौके पर कुलदीप भदौरिया, डा० शिव प्रसाद त्रिपाठी, अजय शुक्ला, संजय गुप्ता, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Stories
December 6, 2023