वाराणसी/भेलूपुर संवाददाता
समाजवादी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने लगा। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और जमकर तीखी नोकझोक पर उतारू हो गए। देखते-देखते सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर पथराव करने लगे,पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और उन्हें हिरासत में लिया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस के उपर पथराव करने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और 45 लोगों को हिरासत में लिए गए है, बाकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
Related Stories
December 6, 2023