बस्ती, संवाद सूत्र,/
अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बन गया है। भगवान रामलला मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, अनिल दुबे, अरविन्द पाल, श्रीश पाण्डेय, केके सिंह, यशकांत सिंह, भानु प्रकाश मिश्र सहित सभी जनप्रतिनिधि बस्ती से सभी राम भक्तों का काफिला अयोध्या के लिए रवाना हुआ। सभी जनप्रतिनिधि सहित लगभग 11500 से अधिक रामभक्त 185 बसों के जरिए अयोध्या पहुंचे। जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमृत कुमार वर्मा ने विज्ञप्ति द्वारा बताया कि 2138 बूथ से 11500 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गयी थी। प्रत्येक बूथ से तीन से पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं को रामलला दर्शन करने की योजना थी। रामभक्तों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था बस में ही उपलब्ध करा दी गई। बसों की रवानगी के समय माहौल नारों से गुंजयमान हो गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष किए। 185 बसों में सवार होकर ग्यारह हजार से अधिक रामभक्त रामलला का दर्शन अयोध्या निकले। इसके जिले के प्रमुख स्थानों पर बस लगाई गई थी साथ ही साथ हर बस के लिए प्रभारी भी तय हुए थे। बस्ती के बीजेपी कार्यकर्ताओं में अयोध्या जाने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। पहले 28 जनवरी को बस्ती से दर्शन के लिए दिन तय हुआ था पर भारी भीड़ की वजह से उस समय टाल दिया गया था।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा प्राचीन पवित्र शहर अयोध्या में उनके जन्मस्थान पर भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि है। यह अगले 1,000 वर्षों के लिए भारत में ‘राम राज्य’ की स्थापना का प्रतीक है और एक नए कालचक्र की शुरुआत है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहां की अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिव्य दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस क्षण की प्रतीक्षा सैकड़ो वर्षों से हो रही थी। अयोध्या अब पूरी तरह बदल चुकी है।
इस मौके पर सभी ब्लाक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मण्डल के सभी पदाधिकारी सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ ने दर्शन किया।