फतेहपुर/नि.सं.
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी कापिल में घर से निकले वृद्ध दम्पत्ति का शव देर शाम गांव के बाहर बैरी के पेड़ से लटका बरामद हुआ। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं कुछ लोग दबी जुबान में कहते सुनाये गये कि बहू बेट की प्रताड़ना से तंग दम्पति ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार थाने के छोटी कापिल गांव निवासी वृद्ध उत्तम प्रसाद 74 वर्ष व उसकी पत्नी सावित्री 72 वर्ष दशहरे के पर्व पर घर से यह कहकर निकले कि वह दूसरे गांव प्रसाद लेने जा रहे हैं। उसके बाद दोनो वापस नही आये। देर शाम पति-पत्नी का शव गांव से दो किलोमीटर दूर एक बैरी पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्रीय पुलिस को हुई हडकम्प मच गया। तत्काल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक दम्पति का पुत्र सुनिल ने बताया कि कल दोपहर दशहरे के पर्व पर वह घर से यह कहकर निकले थे कि वह दूसरे गांव प्रसाद लेने जा रहे हैं। लेकिन वह वापस नही आये। काफी देर वापस न आने पर उसने व परिवार वालों ने उनकी काफी खोजबीन की। देर शाम सात बजे उनको जानकारी मिली की उसके पिता व मां गांव से दो किलोमीटर दूर एक बैरी पेड़ से फंसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं पुलिस घटना को लेकर अपनी तहकीकात कर रही है।
Related Stories
December 6, 2023