कौशाम्बी संवाद सूत्र
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की खास बढ़ी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के छात्र भी भारत का झंडा लगाकर अपने आपको सुरक्षित कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध में भारत ने जो अहम भूमिका निभाई है, उससे पूरी दुनिया के लोग चकित हैं। उन्होंने कहा कि वहां फंसे देश भर के मेडिकल छात्र आज सुरक्षित अपने घर लौट रहे हैं। यह मोदी सरकार की सफल नीति का परिणाम है। डिप्टी सीएम ने रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कसिया गांव में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण भारत के हजारों मेडिकल छात्र वहां फंस गए थे। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करके फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई। उसके बाद भारत के जहाज इन छात्रों को वहां से लाना शुरू किया। भारत की साख पर गर्व करते हुए बताया कि गैर भारतीय यूक्रेन में फंस गए हैं, उन्हें निकलने के लिए कोई भी व्यवस्था समझ में नहीं आ रही थी। ऐसे में पड़ोसी देश के छात्र भी भारतीय झंडा लगाकर खुद को बचा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने सभी चरणों के चुनाव का जिक्र हुए कहा कि भाजपा पिछली बार से अधिक सीट पाएगी। सरकार बनने जा रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की हालत खराब हो चुकी है। इसीलिए सातवें चरण में सपाई और कांग्रेसी मंदिरों में दौड़ लगाना शुरू कर दिया है। इससे इनकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, विधायक संजय गुप्ता, विधायक शीतला पटेल, प्रशांत केसरी, सालिगराम तिवारी आदि मौजूद रहे। बंद लिफाफा लेकर लखनऊ गए उप मुख्यमंत्री मतदान संपन्न हो जाने के बाद पहली बार डिप्टी सीएम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें मतदान की स्थिति का जायजा लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने तमाम तरीके की शिकवा-शिकायतें की। इस पर डिप्टी सीएम सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपना गोपनीय पत्र लिफाफे में दें। उत्साही कार्यकर्ताओं ने लिफाफे में सैकड़ों पत्र दे दिए, जिसे डिप्टी सीएम अपने साथ लखनऊ लेकर चले गए और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह स्वयं इसे पढ़कर उचित फोरम पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।
51 वीं शक्तिपीठ मां शीतला का डिप्टी सीएम ने किया दर्शन
डिप्टी सीएम ने 51 वीं शक्तिपीठ मां शीतला का दर्शन किया। चुनाव की शुरुआत ही मां का दर्शन करके ही की थी। अब सभी चरणों का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जब अपने क्षेत्र आए तो सबसे पहले वह दर्शन करने के लिए चले गए। वहां पर उन्होंने मंदिर के पदाधिकारियों से बातचीत की। पदाधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्था की जानकारी की।
Related Stories
January 24, 2024