फतेहपुर/संवाद सूत्र
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय युवा महासचिव एवं कांग्रेसी नेता अरुण कुमार जायसवाल एडवोकेट के पिताजी राज नारायण जायसवाल जी का बुधवार को आकस्मिक देहांत आवास विकास में हो गया है। सूचना मिलने पर वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक जताया। अरूण जायसवाल ने बताया कि उनके पिता की अंतिम शव यात्रा आवास विकास से सुबह 10 बजे 8 अप्रैल दिन गुरुवार को भिटौरा जाएगी। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी, सुशील मिश्रा, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, शासकीय अधिवक्ता अरविंद नरायण मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, ब्रजेश मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, संजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, गुडडू मोदनवाल, अमित गुप्ता बाबी, मनोज सोनी, गिरजा शंकर सोनी, सुरेंद्र पाठक, नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, संतोष यादव आदि रहें।