वाराणसी/ब्यूरो
भेलूपुर थाना क्षेत्र के जीवधिपुर भरौती निवासी अशोक भारती 55 वर्षीय अधेड़ ने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की छोटी बेटी मौसम ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया पर जवाब नहीं मिला। बेटी ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर दरवाजे को खोला तो शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही आसपास चर्चा का विषय रहा कि मृतक अशोक झाड़-फूंक करता था और इस झाड़-फूंक के चक्कर में एक महिला का आना जाना लगा रहा। जिसको लेकर मोहल्ले में झगड़ा भी हुआ। उस झगड़ा को देखते हुए औरत का आना जाना बंद हो गया था। लेकिन फिर इधर चालू था। भेलुपुर पुलिस कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा और रही बात नाजायज संबंध की तो एक महिला सहयोग के लिए आती-जाती रही। नाजायज संबंध के बारे में तो किसी ने नहीं बताया। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। मृतक का एक बड़ा बेटा रामू व एक बेटी मौसम हैं।
Related Stories
December 6, 2023