रायबरेली/संवाद सूत्र
कृषि विज्ञान केन्द्र पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें जिले की ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुम्भारम्भ दीप प्रज्जवलन के माध्यम से केन्द्र प्रमुख व गृह वैज्ञानिक डा० दीपाली चैहान द्वारा किया गया। केन्द्र प्रमुख द्वारा महिलाओं को ग्रामीण विकास में महिला समूहों के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० ओ० पी० वर्मा ने महिलाओं को पशुपालन के द्वारा डेयरी व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डा० दीपाली चैहान ने महिलाओं को कृषि पर आधारित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ सिलाई-कड़ाई, जूट व्यवसाय, कृत्रिम फूल, मोमबत्ती बनाना, अगरबत्ती आदि व्यवसायों से सम्बन्धित जानकारी दी। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक डा० एस०, वी०, सिंह द्वारा महिलाओं को फूलों की खेती के बारे जानकारी दी गयी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की तीन महिलाओं को उनके द्वारा किये जा रहे विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। महिला दिवस पर गीत प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर उपहार स्वरूप काँच के जार भी भेंट किये गये। कार्यक्रम का समापन केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डा० दीपाली चैहान द्वारा सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के सस्य वैज्ञानिक डा० आर०, के०, कनौजिया, अनिल कुमार व द्रोपदी उपस्थित रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023