सलोन/रायबरेली,संवाद सूत्र
ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह रायबरेली में आज दिनांक 01 मार्च 2021को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्ता पूर्ण ECCE संचालन हेतु BRC छतोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद द्वारा किया गया।अपने समापन उद्धबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह ने सभी आंगन बाड़ी कार्य कत्रियो को बताया कि ये प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण था,जो आप सभी द्वारा मन लगा कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। जो नई तकनीक प्रोजेक्टर द्वारा दिया गया है। तथा इसका प्रयोग अपने केंद्रों पर जाकर करना है। प्रशिक्षण पांच बैच में सम्पन्न हुआ है। प्रत्येक बैच 20 लोगों का था। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण चार दिन का था।पहला व दूसरा बैच एक साथ अलग अलग 22 फरवरी से 25 फरवरी तक और तीसरा,चौथा व पांचवा बैच का प्रशिक्षण 26 फरवरी से 01 मार्च तक चला। प्रशिक्षण चार ट्रेनर द्वारा,जिसमें मुख्य सेविका,कृषणा देवी,सुमित्रादेवी,ARP अवधेश बहादुर सिंह, पाकीजा बेगम AWW द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण के समापन पर प्रमुख रूप से आदित्य नारायण पांडेय, अध्यक्ष प्रा० शि०संघ छतोह,अरविंद मिश्रा,रंजना श्रीवास्तव, प्रभावती गौतम,शालनी मिश्रा, गीता यादव,अनीता सिंह,ललीता देवी,मिथलेश कुमारी,गायत्री देवी सहित BRC का समस्तस्टाफ,सुनील सोलंकी,मनीष लेखाकार,उत्कर्ष सिंह CO, मनोज कुमार,प्रमोद कुमार,जय करन सिंह,इंद्र कुमार,महेश कुमार,राजेश कुमारआदि उपस्थित रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023