वाराणसी/भेलूपुर संवाददाता
भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित पद्मश्री चौराहे के पास बीते 17 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल रूबी (32) की बुधवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 17 अक्टूबर को तेज रफ्तार कार पद्मश्री चौराहे के पास सड़क के किनारे सो रहे सफाईकर्मियों के घर में घुस गई थी। दुर्घटना में रूबी के अलावा दो वर्ष की अबी, 25 वर्ष की बबली और 14 वर्ष की अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। भेलूपुर पुलिस ने इस मामले में नशे में धुत कार चालक झारखंड के गढ़वा निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था।
Related Stories
December 6, 2023