Uncategorized एनएच 13ए राधानगर चैराहे की हालत खस्ताहाल, चैराहा बना टापू aapkikhabre August 1, 2020 1 min read Spread the love फतेहपुर/नि.सं.शहर क्षेत्र बारिश में जलभराव के लिए बेहद प्रसिद्ध है क्योंकि यहां के अधिकतर मुहल्लों के साथ-साथ मुख्य मार्गों में जलभराव न हो ऐसा हो नहीं सकता। शनिवार की भोर पहर से दोपहर 11:30 बजे तक हुयी बारिश से सड़कों में जलभराव देखा गया। आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। शहर से गुजरी बाॅदा-टॉड़ा मार्ग (एनएच 13ए) पर राधानगर चैराहे की खस्ता हालत के चलते लोगों का इस मार्ग से निकलना ही दुश्वार है। इसके बावजूद सम्बन्धित विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आपको बताते चलें कि बारिश के मौसम के मद्देनजर नगर पालिका परिषद द्वारा युद्ध स्तर पर नाला-नाली सफाई अभियान तो चलाया गया था लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के चलते यह अभियान अब बेमकसद साबित हो रहा है। शहर क्षेत्र में ज्यादा बारिश तो नहीं हुयी लेकिन जब-जब झमाझम पानी गिरा तब-तब शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ मुहल्लों में जलभराव देखने को मिला। शुक्रवार की रात से बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद शनिवार की भोर लगभग 3:45 बजे से बारिश शुरू हो गयी। जो रूक-रूक कर कई चरणों में दोपहर 11:30 बजे तक होती रही। एकाएक बारिश हो जाने के चलते शहर के अधिकांश इलाके जलभराव से लबरेज हो गये। बकरीद व रक्षा बन्धन पर्व के चलते आने-जाने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर क्षेत्र के कई मुख्य मार्गों की हालत भी बद से बदतर है। इसकी एक नजीर राधानगर चैराहे में भी देखने को मिली। चैराहे की सड़क पूरी तरह से गायब हो चुकी है और वर्तमान समय में चैराहे से टापू का रूप ले रखा है। इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के आवास पर भी पानी भर रहा है। जलभराव प्रमुख समस्या है लेकिन सम्बन्धित विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिससे लोगों में खासा रोष भी व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने मांग उठायी कि विभाग द्वारा इस मार्ग को दुरूस्त कराकर नाले का निर्माण कराया जाये। ताकि इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सके। Continue Reading Previous: सहकारी समिति से 85 बोरी गेहू गायब,जिम्मेदारों पर लगा आरोपNext: शिव प्रताप सिंह हत्या कांड के पांच आरोपितों के घर कुर्की की नोटिस Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर 1 min read Uncategorized तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर February 10, 2024 घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार 1 min read Uncategorized घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार December 30, 2023 तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 1 min read Uncategorized तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर December 6, 2023