फतेहपुर/संवाद सूत्र
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने जनहित के चलते बिन्दकी की उपजिलाधिकारी/उपजिला मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह को फतेहपुर के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है ।उनके स्थान पर फतेहपुर कलेक्ट्रेट में तैनात डिप्टी कलेक्टर प्रथम विजय शंकर तिवारी को बिन्दकी का नया उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा जारी आदेश के अनुसार फतेहपुर कलेक्ट्रेट में तैनात विजय शंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से बिन्दकी का उपजिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि बिन्दकी में तैनात उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह को उनके स्थान पर कलेक्ट्रेट फतेहपुर के उपजिला मजिस्ट्रेट प्रथम के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। यह स्थानांतरण जनहित में देखते हुए जिलाधिकारी ने अपने विवेका अनुसार किया है।