फतेहपुर/नि.सं.
कुंवरपुर की ऐतिहासिक रामलीला दशहरा से झांकी, ग्राम भ्रमण से शुरू हो कर एक सप्ताह तक चलती है। जो फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, रावण वध, भरत मिलाप से सरयू स्नान कार्यक्रम से समापन होगा। ग्राम भ्रमण झांकी का आयोजन किया गया व सांकेतिक रावण युद्ध भी किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पुष्पनाथ दुबे ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते रामलीला होगी लेकिन मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। आयोजन में सरकार की गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। ग्राम भ्रमण में कमेटी के सदस्य राजकुमार मिश्रा, पंकज, छोटू दीक्षित, संग्राम पटेल, चुनरी सविता सहित 2 दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले वर्षों की भांति भीड़ भाड़ नहीं रही। महामारी की गाइड लाइन व संक्रमण की वजह से लोगों में उत्साह की कमी रही। इस ऐतिहासिक रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का विशेष महत्व है। जिसे देखने आसपास के गांवों से लोग आते हैं। उसी दिन मेले का भी आयोजन किया जाता है। गांव के अजय पटेल, मद्दर पाण्डेय, बीएन सविता आदि ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना होगी की इस महामारी से निजात दें ताकि अस्त व्यस्त हो चुकी व्यवस्थायें पुनः पटरी पर आ सकें। इस दौरान मेंला में जय जय श्रीराम के नारों से गांव गुंजायमान रहा।
Related Stories
December 6, 2023