जौनपुर/वाराणसी,ब्यूरो
एक युवती की रात में गला रेतकर हत्या होने से सनसनी फैल गई। घटना के दौरान युवती अपने कमरे में सो रही थी। घर वाले जब सुबह उठे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। कमरे के अंदर बिस्तर पर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा था। उन्होंने फौरन इसी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। युवती की क्यों हत्या की गई, इसके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। पुलिस कई बिंदुओं पर हत्या की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी लालमणि की पुत्री प्रियंका (20) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। जब सुबह काफी देर तक प्रियंका बाहर नहीं आई तो परिवार के लोग जगाने के लिए उसके कमरे में गए। कमरे के अंदर की स्थिति देखकर सन्न रह गए। प्रियंका का शव खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे में भी चारों तरफ खून पसरा था। किसी धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार किया गया था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चार दिन पहले ही प्रियंका की बड़ी बहन रंजना का दोंगा हुआ था। अब इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में संभव है कि छत के रास्ते से कोई आया हो। तहरीर मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Related Stories
March 7, 2022
March 3, 2022