बहुआ/फतेहपुर,संवाद सूत्र
महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिये भिटौरा घाट से गंगा जल लेने जा रहे कांवरियों का बुधवार को बहुआ ब्लाक के ग्राम मेवली, बड़ागांव में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सानंद प्रताप सिंह यादव मोहन यादव द्वारा कांवरियों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। सानंद प्रताप सिंह यादव, मोहन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित ग्राम वासियों ने ढोल ताशो के बीच कांवड़ लेने जा रहे कांवरियों के जत्थे को फूल मालाओं के बाद अंग वस्त्र भेंटकर जमकर स्वागत किया। ततपश्चात यात्रा के दौरान आवश्यक सामग्री भेंटकर का उत्साह वर्धन किया। सानंद प्रताप सिंह यादव, मोहन यादव ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक कराने के लिये कांवरियों का जत्था भिटौरा गंगा घाट के लिए रवाना होता है उनके नेतृत्व में ग्राम वासियों द्वारा पुनीत कार्य के लिये रवाना होने वाले लोगों का स्वागत किया गया है। स्वागत के पश्चात कांवरियों का जत्था नाचते गाते भोले बाबा की जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गये। इस मौके पर बड़ी सँख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।