वाराणसी/ब्यूरो
आराजी लाइन/आशा ट्रस्ट व मनरेगा मजदूर यूनियन के तत्वाधान में किशोरी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मनरेगा मजदूर यूनियन कार्यालय पर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सक के रूप में शामिल डॉ जय प्रकाश पाल ने बताया कि आज के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जो किशोरियां शामिल है उनमें से अधिकतर एनीमिया से पीड़ित है। उन्होंने कोशोरियों को एनीमिया से बचने का घरेलू उपाय भी बताया। उन्होंने कहा कि सही खान पान और पौष्टिक आहार से एनीमिया को रोका जा सकता है। माहवारी के समय होने वाली बीमारियों से बचने का उपाय भी किशोरियों को बताया गया। इस अवसर पर मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन आराजी लाईन ब्लॉक में किशोरियों के साथ सघनता से उनके स्वास्थ्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज कुल 15 गांव की 120 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूर यूनियन गांव गांव में शिक्षण प्रशिक्षण के माध्यम से किशोरियों को एनीमिया व माहवारी के समय होने वाली दिक्कतों से बचने का उपाय बताने का काम कर रही है। आने वाले समय मे किशोरियों व महिलाओं हेतु ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सेनेटरी पैड, बुखार, खांसी, खुजली, अनियमित माहवारी के साथ साथ अन्य बीमारियों की भी दवा वितरित किया गया। शिविर में सुधा, नेहा, प्रियंका, श्रद्धा, अनिता, रेशमी, खुशी, मुन्नी, शर्मिला, कविता, रेखा, रेहाना, खूशबू, संजू, शीला, सरोज, महेंद्र, मनोज, मुश्तफा आदि लोग शामिल हुए।
Related Stories
December 6, 2023