हुसैनगंज/फतेहपुर नि.सं.
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव के समीप नलकूप का इंजन स्टार्ट करते समय कच्चे कुएं की मिट्टी ढहने से किसान कुएं के अंदर दब गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसान को निकालने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, यूपी पीआरबी 1158 व स्थानीय पुलिस कुएं के अंदर फंसे किसान को निकालने के लिए ग्रामीण व पुलिस काफी देर तक किसान को निकालने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद किसान को निकालकर उपचार हेतु सदर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया। बताते है कि पड़री गांव निवासी 38 वर्षीय किसान राजू पटेल आज शाम 04 बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था, कच्ची मिट्टी खिसकने से कुएं के अंदर गिर गया।
Related Stories
December 6, 2023