फतेहपुर/नि.सं.
तेलियानी विकास खण्ड के उम्मेदपुर गांव में कालिका महिला स्वयं सहायता समूह के नाम चल रहे कोटा को निरस्त करके किसी अन्य महिला समूह को कोटा आवंटित किये जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और जमकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
अपना दल एस की अध्यक्ष कान्ती देवी की अगुवई में महिलाएं कलेक्ट्रेट आयीं और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि उम्मेदपुर गांव में सरकारी राशन की दुकान गलत ढंग से बिना मुनादी मुस्तहरी कराये बगैर 17 फरवरी को बिना खुली बैठक के मनमानी ढंग से सांसारिक लोभ व लालच में आकर सपना पत्नी राहुल पासवान निवासी ठाकुराइनपुर को दे दिया गया। महिलाओं ने बताया कि सपना हाल ही में महिला समूह की सदस्य बनी हैं।उक्त महिला समूह में कुल दस सदस्य थी। वर्तमान में तीन सदस्य नई जोड़कर तेरह सदस्य हुयी हैं। ऐसी दशा में समूह में गलत पता दर्शाकर जुड़ने से सरकारी राशन की दुकान को हड़प नहीं सकती हैं क्योंकि अभी तक उक्त महिला का आधार पति के नाम नहीं हे। मात्र संशोधन की रिसीविंग लगाकर फीड कराया गया है। उक्त राशन की दुकान के आवंटन से महिला समूह की सभी महिलाओं में आक्रोश है। जिसको देखते हुए त्वरित उक्त राशन की दुकान निरस्त कराकर किसी अन्य महिला समूह को आवंटित कराया जाये। जिससे क्षेत्र व महिलाओं के बीच उपजा आक्रोश शांत हो। इस मौके पर मिथलेश कुमारी, गुलाबकली, सुनीता देवी, सुशीला देवी, सलमा, सोनू देवी, रामेदवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहीं।