वाराणसी ब्यूरो
रामनगर/घनी आबादी के बीच खुली कोयला मंडी को हटाने को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। बुधवार को सभासदों ने पालिका परिसर में धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा सभासद संतोष शर्मा, सपा सभासद अशरफ राइन और पूर्व सभासद रामजी गुप्ता ने पूर्वान्ह 11 बजे पालिकाध्यक्ष कार्यालय के समक्ष धरना शुरू किया। उनका कहना था कि रामनगर की आबोहवा को जहरीली बनाने का पूरी तैयारी कर ली गई है। घनी आबादी के बीच कोयला मंडी खोलकर रोज सैकड़ो ट्रकों पर लोड अनलोड किया जा रहा है। अभी से आसपास काले धूल की परतें जम रही है। जिस जगह मंडी है। उसके ठीक सामने चांदमारी मैदान है। जहाँ प्रतिदिन हजारों लोग सुबह शाम वाक करने जाते है। पास में ही 36 वी वाहिनी पी ए सी परिसर है। अगर इस मंडी को नही हटाया गया तो गर्मियों में पूरे रामनगर का वातावरण दमघोंटू हो जाएगा। ऐसे में इस मंडी को व्यापक जनहित मे हटाना बेहद आवश्यक है। बाद में पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा ने उनका पत्रक लिया और बताया कि खुद पालिका प्रशासन भी इसे लेकर चिंतित है। अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
Related Stories
December 6, 2023