रायबरेली/संवाद सूत्र
शासन के निर्देश पर खाद्य आयुक्त की संस्तुति पर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा आज 10.03.2021 को 11 बजे से मण्डी समिति, गाँधी चौराहा लालगंज में खाद्य कारोबारियों की सुरक्षा हेतु लाइसेंस पंजीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान अतिथि के रूप में रहेगें। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शिवनारायण मिश्र ने बताया कि इस शिविर में लालगंज क्षेत्र के व्यापारियों के अलावा किलौली व्यापार मंडल, अटौरा बुज़ुर्ग, बाल्हेश्वर ऐहार, जनता व्यापार मंडल, गेगासों, गुरूबक्षगंज, भोजपुर, बेनी माधवगंज, सरेनी, रालपुर, छिवलहा, पूरे पाण्डेय, कोंस, बछरावां, सतांव, दरीबा चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों के व्यापारी भाग लेंगे। खाद्य व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव स.अवतार सिंह मोंगा ने समस्त व्यापारियों एवं कोटेदारों का आहवान किया कि वे इस शिविर में आकर अपना खाद्य लाइसेंस बनवायें।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023