फतेहपुर नि.सं
नवरात्रि/दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु समस्त तहसीलो में खाद्य सचल दल द्वारा विशेष छापेमार अभियान चलाया गया जा रहा है के क्रम में तहसील सदर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव के नेतृत्व में पीरनपुर में मखाना, चौक बाजार से किसमिस, चौगलिया से मूँगफली दाना, ज्वालागंज से सेब के दो सहित छः नमूने मिलावट की आशंका पर खाद्य विशेषज्ञ से जांच कराने हेतु संग्रहित किये गए। बिन्दकी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलिल कुमार सिंह द्वारा चौडगरा से मूँगफली दाना व एक नमूना साबूदाना कुल दो नमूने संग्रहित किये गए एवं तहसील खागा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा सुजरही से मूँगफली दाना सहित एक नमूना संग्रहित किया गया।
मंगलवार को कुल नौ नमूने संग्रहित किये गए। जांच रिपोर्ट पास होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओ में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उक्त अभियान दशहरा पर्व तक लगातार जनपद के समस्त क्षेत्रो में चलाया जाएगा।
Related Stories
December 6, 2023