Uncategorized जननायक की मूर्ति न लगी तो होगा आन्दोलन-शिवम वर्मा aapkikhabre July 30, 2020 1 min read Spread the love फतेहपुर/नि.सं.शहर के ताम्बेश्वर चैराहे के कराये गये जीर्णोद्धार के बाद स्थापित की गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को शासन व प्रशासन ने साजिश के साथ रातो-रात मिलकर हटवा दिया था। यदि शीघ्र ही ताम्बेश्वर चैराहे पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पुनः स्थापित न की गयी तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के भिटौरा मण्डल अध्यक्ष शिवम वर्मा नन्दवंशी ने कही। उन्होने कहा कि बीस जनवरी 2020 को जनायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति को ताम्बेश्वर चैराहे पर नगर पालका द्वारा प्रस्तावित चैराहे पर लगाया गया था। उपरोक्त प्रस्ताव सभासद गुलाबा देवी सविता ने कराया था। उनके प्रयास से नगर पालिका ने उपरोक्त मूर्ति को लगाने की अनुमति दी थी। सविता समाज के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा करके मूर्ति को लगवाया। चैबीस जनवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर मूर्ति को 23 जनवरी को ही शासन व प्रशासन द्वारा रातों रात मिलकर हटवा दिया गया। जिससे सविता समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को काफी दुख हुआ। उन्होने कहा कि जननायक की मूर्ति को पुनः उसी स्थान पर शासन व प्रशासन पुनः संज्ञान लेकर लगवाने का काम करे। यदि ऐसा न किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता व समाज के अन्य लोगों द्वारा एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। मूर्ति हटवाने के कार्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आन्दोलन से होने वाली लाभ व हानि की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। Continue Reading Previous: आगामी 5 अगस्त के उद्देश्य से पुलिस ने किया फ्लैग मार्चNext: कलश जल लेकर अयोध्या रवाना हुए बजरंग दल फतेहपुर के कार्यकर्ता Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर 1 min read Uncategorized तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर February 10, 2024 घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार 1 min read Uncategorized घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार December 30, 2023 तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 1 min read Uncategorized तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर December 6, 2023