हुसैनगंज/फतेहपुर नि.सं.
एन्टी करप्शन एन्ड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) के माध्यम से आगामी दीपोत्सव पर्व के पूर्व चिन्हित किए हुए अति निर्धन बस्ती में एक सैकड़ा बच्चों, महिलाओं को दिवाली के पूर्व सभी बच्चों, महिलाओं को निःशुल्क ट्रस्ट के माध्यम से लैया, चूरा, गट्टा, पट्टी, मिठाई, फूलझडिया, मोमबत्ती आदि का वितरण किया गया। ट्रस्ट की महिला टीम ने लगभग एक दर्जन गांवों में जा कर दीवाली की बधाई दी तथा लैया, चूरा, गट्टा, पट्टी, मिठाई, फूलझडिया, मोमबत्ती आदि वितरण किया। संस्था की महिला जिलाध्यक्ष नीशा सिंह ने कहा कि दिवाली यानी रोशनी, मिठाईयाँ, खरीददारी, खुशियाँ और वो सब कुछ जो एक बच्चे से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर मुस्कान लेकर आती है। प्यार और त्याग की मिट्टी से गूंथे अपने अपने घरौंदों को सजाना, तरह-तरह के पकवान बनाना, नए कपड़े और पटाखों की खरीददारी। दीपकों की रोशनी और पटाखों का शोर बस यही दिखाई देता है। चारों ओर हमारे देश और हमारी संस्कृति की यही खूबी है। त्यौहार के रूप में मनाए जाने वाले जीवन के ये दिन न सिर्फ उन पलों को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि हमारे जीवन को अपनी खुशबू से महका जाते हैं। सारे त्यौहार न केवल एक दूसरे को खुशियाँ बाँटने का जरिया हैं, बल्कि वे अपने भीतर बहुत से सामाजिक संदेश देने का भी जरिया हैं। एसीसीबीआई (ट्रस्ट) दो वर्षों से त्योहार संबंधित खाद्य पदार्थ देना नहीं भूलता है। उसी क्रम में आज बच्चों के होठों पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास किया गया। इस अवसर पर नीशा सिंह, मोनी देवी, हर्ष कुमार, जगदीश, अनीता देवी, कल्पना देवी, उमा आदि मौजूद रहे।
Related Stories
December 6, 2023