रायबरेली/संवाद सूत्र
सलोन तहसील में कार्यरत तहसीलदार राम कुमार शुक्ला की लाचार कार्यशैली का फायदा उठाकर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मटका में भू-माफियाओं ने एक साथ सुबह शाम में चरागाह की सुरक्षित भूमि में छः अवैध मकानों का निर्माण कर लिया। जिसमें चार दिन पूर्व आधी रात को एक भूमाफिया ने छत डाल दिया था तथा उसके दूसरी रात चरागाह के उसी भूखंड में दूसरे भू माफिया ने भी छत डाल दिया, जिसकी सूचना देने के बावजूद हल्का लेखपाल राघवेंद्र मौर्या व तहसीलदार रामकुमार शुक्ला भूमाफियों के आगे नतमस्तक हैं। अब वर्तमान की स्थिति में अन्य भू माफिया भी चरागाह की सुरक्षित भूमि छत डालने का मौका तलाश रहे हैं। किंतु सलोन तहसील प्रशासन के अधिकारी उक्त अवैध निर्माणों को गिरवाने के बजाय सिर्फ कुछ भूमाफिया पर एफआईआर दर्ज करवा कर भू माफिया को बरी कर दिया। तहसीलदार रामकुमार शुक्ला कि भ्रष्ट कार्यशैली से एक तरफ जहां भूमाफिया मलाई काट रहे हैं तो वहीं पूरे तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह है कि क्या चारागाह कि सुरक्षित भूमि में छत डालने के मंसूबे में सफल हो पायेंगे भूमाफिया ? चरागाह की सुरक्षित भूमि में आखिर कितनी छतें और डलवायेगें तहसीलदार ? आखिर भूमाफियों के पीठ पर क्यों हांथ रखें हैं तहसीलदार ? इन सभी प्रश्नो का उत्तर मिलना अब मुश्किल सा लगने रहा है।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023