फतेहपुर/संवाद सूत्र
दोस्तों के साथ युमना नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इसमें एक को जिंदा बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। युवक का शव तीन घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला जा सका। कानपुर जनपद थाना सजेती के असगहां गांव निवासी अरविंद कोरी का 18 वर्षीय पुत्र अवनीश कोरी जाफरगंज थाने के गांव बारा मौसेरे भाई शीलू पुत्र सुखदेव कोरी की 22 जून को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए युवक भाई अरुण,बहन मुस्कान व मां शोभा के साथ आया था। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे घर अवनीश मौसेरे भाई नरेश,दिनेश व पड़ोस में रहने वाले शीबू पुत्र हरीपाल व अनुपम पुत्र चंद्रपाल के साथ यमुना नदी में नहाने गया। इस दौरान सभी दोस्त बारा-गलौली पुल पार कर उस पार जनपद बांदा थाना जसपुरा क्षेत्र में चले गए। यमुना में नहाने के लिए अनुपम व व अवनीश ने यमुना में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी जा कर डूबने लगे। पुल के कर्मचारी राजू व प्रहलाद ने दोनों को डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए यमुना में कूद गए। दोनों ने अनुपम को किसी तरह बचा लिया। पर अवनीश गहरे पानी में जाकर डूृब गया। युवक के पानी में डूबने की सूचना पर जाफरगंज और जसपुरा पुलिस मौके में पहुंची। जाफरगंज पुलिस ने थाना चांदपुर के रेंगना गांव से यमुना में डूबे युवक को खोजने के के लिए चुन्नू निषाद सहित आठ गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने तीन बाद मध्यांह करीब 12 बजे 70 मीटर दूर यमुना के अंदर से खोज निकाला। खबर पाकर युवक के स्वजन भी मौके में आ गए। युवक को सीएचसी अमौली ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जाफरगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यमुना नदी में डूबे दो युवकों में एक को बचा लिया गया है। जबकि दूसरे अवनीश की मौत हो गई है। शव स्वजन गांव ले गए हैं। 12 वीं का छात्र था युवक : जाफरगंज : यमुना नदी में डूबने से अवनीश की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। मौसेरे भाई की शादी में की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मां शोभा,भाई अरुण व बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक कक्षा 12 वीं का छात्र था। युवक के साथ यमुना नहाने गए अन्य साथियों ने नरेश,दिनेश व शीबू ने यमुना में नहाने से मना कर दिया था। इस कारण यह यमुना में नहीं कूदे थे।