बारा/कौशाम्बी,संवाद सूत्र
विधवा महिला को शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक आबरू लूटने वाले युवक ने फिर विधवा को अकेले जीवन जीने के लिए छोड़ दिया है। विधवा महिला न्याय के लिए पुलिस चौखट पर पहुँची लेकिन पुलिस ने भी उसे न्याय नहीं मिल सका है। आरोपी युवक एक विधायक का ड्राइवर बताया जाता है जिससे पुलिस विधवा महिला की मदद करने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक कौशांबी थाना क्षेत्र के कौशम इनाम गांव के मजरा बेहन पुरवा गांव निवासी रंजीता देवी के पति हरिओम की 8 वर्षों पहले मौत हो गयी थी पति की मौत के बाद महिला एकाकी जीवन जी रही थी उसके बाद उसके जीवन में एक विधायक का ड्राइवर आया उसने बिधवा महिला से स्टांप में शादी का इकरारनामा किया कि वह उसके साथ जीवन पर्यंत रहेगा उसे पत्नी बनाकर रखेगा युवक के झांसे में विधवा महिला आ गई और उसे दूसरा पति मान बैठी आरोप है कि युवक ने दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार उसकी आबरू लूटी लेकिन बाद में आरोपी युवक अपने वादे से मुकर गया जिससे फिर एक बार विधवा के जीवन में अंधकार छा गया विधवा ने न्याय के लिए पुलिस के चौखट पर दस्तक दी लेकिन विधवा को पुलिस से न्याय नहीं मिल सका है।
Related Stories
January 24, 2024