नगीना/बिजनौर,संवाद सूत्र
भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर भाजपा ज्वाइन करने वाले फूल सिंह एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई उर्फ बबलू ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास की आंधी चल रही है। आज से पहले बसपा सपा कार्यकाल में जंगलराज कायम था सरकार गुंडे माफिया चलाते थे। लेकिन भाजपा सरकार में गुंडे माफिया या तो जेल में है या फिर मौत के मुंह में समा चुके हैं। भाजपा का एक ही कहना है कि सिर्फ विकास आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी चल रही है उत्तर प्रदेश विकास के मामले में प्रथम स्थान पर है। आज जनता जान चुकी है कि उनका हित सिर्फ भाजपा में सुरक्षित है इसलिए जनता सिर्फ भाजपा को सपोर्ट कर रही है। आज जो माहौल है उससे आने वाले चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में सिर्फ भाजपा की ही सरकार बनेगी। मौके पर डॉक्टर शादाब अनूप बाल्मीकि प्रमोद चौहान कयूम लाइन शेखर पाल अमित गुप्ता संजय शर्मा गोपाल शर्मा धर्मेंद्र राठी आदि उपस्थित थे।
Related Stories
March 30, 2021