वाराणसी/भेलूपुर
देर रात रिंकी (21) नामक विवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। पहुंची मंडुआडीह पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। बकौल थाना प्रभारी, जौनपुर निवासी सुरेश कुमार की बेटी रिंकी ने महेशपुर में किराए के मकान में रहने वाले सौरभ से लव मैरिज किया था। सौरभ सीमेंट की बोरियां उतारने का काम करता है। सौरभ के मुताबिक, रविवार की देर शाम जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा पत्नी रिंकी ने फांसी लगा लिया है। पता चलने पर पड़ोसी पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी व सीओ भेलूपुर भी पहुंचे। पुलिस का कहना था कि रिंकी के मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया महसूस हो रहा है कि रिंकी ने मनमुटाव के कारण खुदकुशी की है।
Related Stories
December 6, 2023