खागा/फतेहपुर,संवाद सूत्र
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रंग दिनों-दिन गहराता जा रहा है। बीते दो दिनों से नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लाक मुख्यालयों में जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे। चारों विकास खंड मुख्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू है। दो दिनों में प्रधान पद के लिए 346 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। अलग-अलग काउंटर बनाकर नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। पर्चा खरीदने के साथ ही विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले लोग, इसमे लगने वाले अन्य अभिलेखों के बारे में ब्लाक कर्मियों से जानकारी लेते दिखाई पड़े। काउंटर में बैठने वाले कर्मचारी, खरीदारों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की सलाह देते दिखे। बिना मास्क लगाए नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे लोगों को वापस कर दिया गया।