रायबरेली/संवाद सूत्र
राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप परिवार-महिला सशक्तिकरण कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया ”नारी शक्ति सम्मान” के सहयोग हेतु कई संस्थाएं एक साथ कई आवेदन आए हैं। राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर आयोजित हो रहा है। जिस का संचालन हरियाणा के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ कुमार उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री विनीत मिश्रा के नेतृत्व में 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसी समाजसेवी और समाज सेविका को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में गरीब ब्राह्मण गरीब बहनों के लिए अच्छे कार्य किए हैं उन सभी समाजसेवियों का मीडिया के माध्यम से 5 मार्च 2021 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जो भी सम्मानित ब्राह्मण समाज सेवी और समाज सेविका अपने क्षेत्रों में अच्छे कार्य कर रहे हैं वह हमारे पर्सनल व्हाट्सएप नंबर 8299670092 पर मैसेज भेज सकते हैं। जिसे 8 मार्च 2021 को राष्ट्रीय कमेटी के फैसले के बाद आप सभी को सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा सके। ”मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया” राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाएगी। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस वर्ष 21 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा चयनित समाजसेवी और समाज सेविका का अंतिम निर्णय राष्ट्रीय कमेटी का होगा इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक ओंकारनाथ मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी प्रदेश प्रभारी आदर्श कुमार अवस्थी राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री विनीत मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव सौरभ कुमार उपाध्याय गीतेश दीक्षित प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश पांडे, छत्तीसगढ़ के ही जगदीश शर्मा जी कई अन्य ब्राह्मण समाज के लोग 8 मार्च 2021 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तैयारी में चर्चा की और सभी ने कहा राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप का महिला सशक्तिकरण पर जो यह कार्यक्रम किया जा रहा है बहुत ही सराहनीय और उत्तम है हम इस कार्य की भूरी प्रशंसा करते हैं।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023