चंदौली/संवाद सूत्र
चहनियां स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने नाबदान का गन्दा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इसके कारण बैंक व एफसीआई गोदाम सहित आसपास लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि नाला की सफाई नहीं किये जाने से मार्ग पर गंदा पानी बहता रहता है। इससे बैंक में आने जाने वाले उपभोक्कताओं को काफी फजीहत हो रही है। वही आऐ दिन लोग गंदा पानी में गिरकर चोटिल होते रहते है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर रोष दिख रहा है। ग्रामीणों ने सकलडीहा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा का ध्यान आकर्षित कराते हुए उक्त समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
Related Stories
February 18, 2022