वाराणसी ब्यूरो
-डकैतों ने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक मकान में आतंकित करके परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट किया
रोहनिया थाना क्षेत्र के लठियां स्थित यश विहार कॉलोनी में इंजीनियर के परिवार को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर डकैतों ने सात लाख से ऊपर लूट की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक मकान में आतंकित करके परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट किया। डकैतों के आतंक से परिवार काफी डर और सदमे में है। महिला का आरोप है कि पुलिस को पूूरी घटना बताने के बाद भी उन्होंने अपने मन से तहरीर लिखवाई है। राजीव रंजन कुमार गुजरात में इंजीनियर हैं और लठियां यश बिहार कॉलोनी मे घर बनाकर रहते हैं जहां उनकी पत्नी अनीता सिंह और लड़का शौर्य और मांं अवध राज देवी रहती हैं। अनिता ने बताया कि रात को लगभग 3 बजे के आसपास किचन के रास्ते खिड़की की जाली काट कर डकैत किचन में घुस गए और उसके बाद 6 -7 की संख्या में बेडरूम में आ गए। डकैतों ने अनिता और उनके बेटे का हाथ पैर बांधने के बाद पूरी घटना को अंजाम दिया। बेटा शौर्य ने बताया कि जब माँ की चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी तो लाबी मे आया तो देखा कि मम्मी को बंधक बनाये थे चाकू के नोक पर तब उनके साथियों ने भी पीछे से हमको पकड़ लिया। साथ ही माँ से लाकर की चाभी लेकर पूरे घटना को अंजाम दिया। अनिता ने बताया कि किसी तरह हम लोगो ने रस्सी खोलकर अपने को छुड़ाया। फिर 112 को सूचना दिया। हम लोगो से अपने तरीके से तहरीर लिखवाकर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। अनिता ने बतलाया कि डकैत किचन में घुसकर उसके बाद 6 से 7 की सख्या में बेडरूम में आने के बाद हम लोगो को जान से धमकी देते हुए चाकू दिखाकर आलमारी की चाभी ले लिए। इसके बाद आलमारी और बेड के द्रह में रखे सोने और चादी के गहने जिसमे एक हार, मंगलसूत्र, तीन सोने की चैन, 12 जोड़ी पायल, 10 अगुठी, टॉप्स आदि गहने ले चले गए। जिसकी कीमत 7 से 8 लाख से ज्यादा है। घटना की सूचना पाकर रोहनिया पुलिस , डॉग एस्क्य।ड की टीम फिंगरप्रिंट की टीम पहुँची। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अपने मन से तहरीर लिखवाया। इस मामले में जब थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने कहा कि घटना डकैती की नही चोरी की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घर के कैमरे खराब पड़ा हुआ था। पड़ोसियों के कैमरे से पता लगा कि चेहरे पर नकाब लगाकर घटना कप अंजाम दिए है। जाँच पड़ताल चल रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा।
Related Stories
December 6, 2023