वाराणसी/ब्यूरो
सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव में पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता ने मायके वालों को मंगलवार को सायं काल बुलाने के बाद पति, सास ससुरको मकान के कमरे मे बंद करने के बाद लाखों का आभूषण वाहन पर लेकर मायके चली गयी। बंद कमरे से शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरा खोल सभी को बाहर निकाला घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि कुंडरिया गाव निवासी प्रशांत कुमार सिंह की शादी डेढ वर्ष पूर्व ग्राम भुंडा पोस्ट खाई जनपद प्रयाग राज निवासी पूजा शर्मा पुत्री अरूण शर्मा से हुयी थी। ससुराल वालों का आरोप है कि मंगलवार को अचानक पूजा के माय के के लोग बोलरों से कुंडरियां गांव देर सायं काल पहुचे और विवाहिता के पति प्रशांत कुमार सास रीता सिंह, ससुर राम उजागीर सिंह उर्फ आजाद सिंह को मकान के कमरे में बंद करने के बाद लाखों के जेबर आभूषण, साडियां,व अन्य सामान उठा ले गये कमरे में बंद परिवार के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और तीनों को कमरे से बाहर निकाला।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुच कर जांच कर रही है फिलहाल इसे पारिवारिक विवाद से देखा जा रहा है। इस सम्बंध मेंथाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के आमने सामने आने से ही स्थिति स्पष्टहो पायेगा।
Related Stories
December 6, 2023