वाराणसी/ब्यूरो
सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोग साधु सिंह के दरवाजे पर चढ़कर लाठी डंडा से परिवार के लोगों की पिटाई कर दी जिससे निखिल सिह नामक मासूम भी घायल हो गया। घायलों में ममता सिंह, सुनीता सिंह, संजय सिंह साधों सिंह बताए जाते है। आरोप है कि हमलावरों ने ममता सिंह का मंगलसूत्र और सुनीता के कान की बाली नोच ले गये।इस मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है । बताया जाता है कि रसूलहां गांव में साधू सिंह एवं अनिल सिंह के परिवार के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है इसी विवाद को लेकर गुरुवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।इसी से नाराज होकर हमलाबरों ने घटना कोअंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सेवापुरी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गयी।
Related Stories
December 6, 2023