गाजीपुर/फतेहपुर,संवाद सूत्र
पुरानी रंजिश के चलते सगे भाइयों पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी कपूर सिंह चौहान ने बताया उनके बेटे संतोष और अनिल को गांव के ही सगे भाइयों दुर्गेश, सुरेंद्र, नरेंद्र और मलखान ने गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटों पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया एफआईआर दर्ज की गई है।
Related Stories
December 6, 2023