फर्रुखाबाद/सं.सू.
गुरुवार को कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों ने कई राज्यों, खासकर- उत्तर प्रदेश और हरियाणा में रेल रोको आंदोलन चलाया। कई जगहों पर पहले ही एहतियातन ट्रेनों को रोक दिया गया। वहीं जनपद फर्रुखाबाद में किसानों के मंसूबे पर पुलिस ने पूरी तरह पानी फेर दिया। सुबह से ही पुलिस रेलवे क्रासिंगो पर मुस्तैद रही। किसानों की रणनीति को यूपी पुलिस ने फेल कर दिया। दरसल गुरूवार को किसान यूनियन द्वारा कृषि कानून के विरोध में किसानों का रेल रोको आंदोलन था। जिसकी भनक पुलिस के आलाकमानो को लगी तो पुलिस सतर्क हो गई और रेलवे क्रासिंग पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे किसानों के मंसूबे पर पूरी तरह पानी फिर गया। फर्रुखाबाद के नवाबगंज में भी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य का शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का कार्यक्रम था। लेकिन सुबह से ही शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर एसआई विनोद कुमार मय फोर्स के सुबह से ही स्टेशन पर डटे रहे। किसान नेताओं को सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने नवाबगंज चौराहा से आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि सभी किसान नेता फर्रुखाबाद जाने के लिए भी ज़िद पर डटे रहे पर पुलिस के सामने उनकी एक ना चली। और आंदोलनकारी किसानो को हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कायमगंज एसडीएम को ज्ञापन सौंप दिया।
Related Stories
December 4, 2023