वाराणसी/ब्यूरो
सेवापुरी/जंसा थाना के आसपास के बाजारों में इधर बीच कुछ सफेद पोश जाली नोट चलाने में सक्रिय हैं। जिसमें से 100 और 200 के नोट धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं भोले भाले व्यापारी व मजदूर टाइप के लोग इन नोटों को पहचान नहीं पा रहे हैं, और धोखा खा रहे हैं उधर इन गिरोह बंद लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। बुधवार के दोपहर जंसा बाजार का एक व्यवसाई इनके चंगुल में फंसा और 100 के जाली नोट देकर जालसाज चंपत हो गया। जब वह व्यवसाई उस नोट को प्रचलन में लाना चाहा तो हकीकत सामने आया और अपने को ठगा महसूस कर शांत हो गया। फिलहाल अभी हाल ही में 200 के जाली नोट के साथ मिर्जामुराद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन इसके बावजूद भी ये जालसाज अपने जाल साजी से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे जालसाजों को पुलिस चिन्हित कर धरपकड़ की कार्रवाई करे जिससे जाली नोट प्रचलन में ना आ सके।
Related Stories
December 6, 2023