फतेहपुर/नि.सं.
बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किए जाने के क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव व सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव द्वारा जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित करते हुए सम्मानित किया गया। सपा एमएलसी कल्लू यादव ने मेधावी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा भेजे गये प्रशंसा पत्र भी दिये गये। जिसमें मेधावियों की प्रशंसा करने के साथ साथ शुभकामना देने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में मेधावी छात्र को आगे की शिक्षा जारी रखने में मदद के लिये लैपटॉप वितरण की योजना शुरू की गयी थी। सपा सरकार के न रहने पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान लाने वाले मेधावियों को लैपटॉप देकर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। बताते चले कि सपा शासन के दौरान हाईस्कूल व इंटर के मेधावी बच्चो को लैपटॉप बांटे गये थे। सपा सरकार के जाने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार में योजना को बन्द कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले पचास-पचास बच्चों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया था। जनपद की सूची में 10 वीं व 12 वीं के दस बच्चों के नाम शामिल है। सपा एमएलसी कल्लू यादव द्वारा विभिन्न विद्यालयों के छह बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया था जिसके क्रम में बाकी के चार मेधावियों में लैपटॉप वितिरत किये गये। लैपटॉप वितरण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के दौरान शुरू की गयी योजनाओं को जनपद के अलावा प्रदेश के रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन वर्ष के भाजपा शासन के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर हैं। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाये बढ़ी है। अपने चार वर्ष के विधान परिषद के कार्यकाल की जानकारी देते हुए कहा कि वह जनपद की समस्याओ के प्रति गंभीर है। बैठकों में जनहित की समस्याओं को उठाने के साथ ही जिला प्रशासन को समय समय पर निस्तारण के लिये पत्र लिखने के साथ ही सदन में प्रश्नों को उठाकर सरकार के संज्ञान में लाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने विकास निधि को तीन जनपदों में बंटने के बाद भी सड़के, हैंडपैपम आदि का कार्य किये जाने की बात कही। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ही मुख्य विपक्ष की भूमिका में है और जनहित की समस्याआंे को लेकर सड़क पर सँघर्ष करने में कभी पीछे नही हटती। प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। किसानों को नहरों में पानी नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अरुणेश पाण्डेय, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, चैधरी राजेश यादव, भूप सिंह लोधी, राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
Related Stories
December 6, 2023