रायबरेली/संवाद सूत्र
डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में महिला सशक्ति करण के अंतर्गत प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अर्चना देवी थाना डलमऊ ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए प्रोत्साहित किया और स्वयं से अपनी रक्षा कर सके। इस कार्यक्रम में बालिकाओं, अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों को बताया कि किसी भी समस्या जैसे पढ़ाई-लिखाई व कोई परेशान करता है तो डरे नहीं। समस्या को नारी शक्ति मिशन के तहत शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही के लिए शिकायत पत्र दो यह मिशन केवल महिला सुरक्षा व्यवस्था के लिए ही बनाया गया है। इस कार्यक्रम पुलिस चौकी घुरवारा महिला कांस्टेबल प्रीती, प्रतिभा,पूजा, हेमलता एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023