हुसैनगंज/फतेहपुर सह.संवाद
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अहेवा में शुक्रवार की देर शाम मां की डांट से क्षुब्ध लगभग 16 वर्षीय एक किशोरी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे अचेतावस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अहेवा गांव निवासी जितेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री प्रियंका देवी को शनिवार की शाम उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार है।
Related Stories
December 6, 2023