कौशाम्बी/संवाद सूत्र
पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई तिल्हापुर मोड़ का है जहां पर एक गरीब असहाय महिला को गांव के दबंगों ने जान से मारने की कोशिश की हैं। पीड़ित महिला सुमित्रा देवी पत्नी रमेश बाबू ने बताया कि हम लोग को पट्टे में मिली भूमि पर गांव के दबंग लोग निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान गांव के कुछ दबंग किस्म लोगों ने महिला को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की कोशिश की। दबंगों के आतंक का वीडियो हुआ वायरल। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि असहाय महिला के ऊपर दबंग किस्म के लोग किस तरह गाली गलौज के साथ जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल महिला ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र देते हुए अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।
Related Stories
January 24, 2024