Uncategorized लॉक डाउन का दिखा असर शहर में पसरा सन्नाटा aapkikhabre July 12, 2020 1 min read Spread the love वाराणसी/संवाददाताकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश शुक्रवार की रात्रि से सोमवार की सुबह तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर लागू 55 घंटे के लॉकडाउन में शनिवार को शहर की सड़कों पर पूर्व की तरह ही सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण अंचल में सभी चौराहों के साथ जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही। सड़कें व बाजार खाली पड़े हैं। सड़कों पर आ-जा रहे लोगों को जगह-जगह रोक कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पूछताछ के दौरान अनावश्यक घूम रहे लोगों को सख्त चेतावनी देने के साथ उन्हें घर लौटने की हिदायत भी दी जा रही है। वहीं जिलाधिकारी के आदेशानुसार पूरे अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारी,चौकी इंचार्ज, यातायात पुलिसकर्मी होमगार्डो के साथ मुस्तैद हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करते दिखाई दे रहे।वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी विजय सिंह मीणा, एसपी सिटी और अन्य अफसर भी शहर में चक्रमण करते देखे गये। कोविड-19 व संचारी रोगों के संक्रमण को रोकने के लिए 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई की प्रातः पांच बजे तक कतिपय प्रतिबंधों को लागू किया गया है। लॉकडाउन के दौरान प्रातः सात बजे से 10 बजे तक ब्रेड, दूध, सब्जी की दुकानें तथा 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दवाइयों की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा केवल आवश्यक गतिविधियां जैसे-सुरक्षा, पुलिस, मीडिया, नगर निगम के सफाईकर्मी, चिकित्सकीय सेवा में लगे कर्मी, हाकर,आवश्यक कार्यों हेतु ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने व अपने ड्यूटी स्थल आने-जाने की अनुमति दी गई है। Continue Reading Previous: सर्प डंस से बच्चे की हालत गंभीरNext: लाक डाउन का हाल जानने रात्रि में निकले नोडल अधिकारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर 1 min read Uncategorized तालाब में फंसें नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन, तालाब में रेंगते हुए आए नजर February 10, 2024 घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार 1 min read Uncategorized घर में मिले 5 कंकाल, मरने वाले सभी एक ही परिवार के, 2019 में दिखे थे आखिरी बार December 30, 2023 तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 1 min read Uncategorized तिब्बत प्रशासन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर December 6, 2023