हुसैनगंज/फतेहपुर नि.सं.
भिटौरा ब्लॉक के ग्राम घनश्यामपुर में मंगलवार की शाम अचानक हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात होने से लगभग 28 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर गांव निवासी धर्मपाल की पत्नी अनीता देवी कल शाम अपने परिवार क साथ क्षेत्र में धान लगा रही थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गयी। जिससे बचने के लिए कुछ लोग करीब में बनी झोपड़ी में चले गये। वहीं अनीता एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और पेड़ पर गिर गयी। जिसकी चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Related Stories
December 6, 2023