फतेहपुर/नि.सं.
खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षपालपुर चौराहे के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे चन्दीपुर गांव निवासी बैजनाथ का पुत्र सुरेश कुमार अपने बहनोई राम किशोर पुत्र छेदूलाल निवासी अल्लीपुर बहेरा थाना सुल्तानपुर घोष के साथ उसके पुत्र के लिए लड़की देखने धाता थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जा रहे थे। जैसे ही बाइक खखरेरू थाने के रक्षपालपुर के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे सुरेश कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं राम किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मर्चरी पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
Related Stories
December 6, 2023